Move to Jagran APP

आशा कार्यकर्ताओं ने अन्याय के खिलाफ संभाला मोर्चा

By Edited By: Published: Thu, 20 Sep 2012 10:40 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2012 10:41 PM (IST)
आशा कार्यकर्ताओं ने अन्याय के खिलाफ संभाला मोर्चा

नालंदा, जागरण टीम : अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जिले के आशा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गुरुवार को धरना एवं प्रदर्शन कर अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ प्रभावी विरोध दर्ज कराया। जिला अस्पताल में सनु कुमारी के नेतृत्व में पूनम सिन्हा, अंजु कुमारी, अरूणा कुमारी, जगिया सिन्हा, शोभा कुमारी, मीना कुमारी, जयमंती कुमारी सरीखे आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विरोध को मुखरता देते हुए मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। रहुई अस्पताल गेट पर ताला जड़ आशा कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन आठ सूत्री मांग को लेकर धरना एवं प्रदर्शन किया। ये विरोध राज्य स्तरीय संगठन के निर्देश पर आयोजित किए गए। आशा कार्यकर्ताओं ने विभाग के अफसरों व कर्मियों की मनमानी पर जमकर आक्रोश प्रदर्शित किया। रहुई में कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार राज्य आशा संघ की सचिव मिन्टा देवी ने किया। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रभारी एवं कर्मचारी विरोधी नारे लगा रही थी। बिन्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व प्रखंड आशा अध्यक्ष सुनैना देवी ने किया। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में आशा कुमारी, प्रेमलता सिन्हा, कुमारी निर्मला सिन्हा आदि आशा कार्यकर्ता शामिल थी। नूरसराय में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगभग 50 आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व सुनीता देवी ने किया। इस मौके पर प्रदर्शन में विभा कुमारी, नीलम कुमारी, ममता कुमारी, सरिता देवी, खुशबू कुमारी, कुसुम देवी, पुष्पलता कुमारी, अनिता एवं रेणु कुमारी आदि शामिल थी। सिलाव में स्थानीय पीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और पूरे दिन अस्पताल कार्य को बाधित रखा। अस्पताल के अंदर के लोगों न बाहर और बाहर के लोगों को अंदर नहीं जाने दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड संघ अध्यक्ष मृदुला कुमारी ने किया। इस मौके पर सचिव कांति कुमारी सिन्हा, कोषाध्यक्ष इंदू कुमारी, शीला रानी, सुनीता कुमारी, मिन्टु देवी, अनिता देवी, रेणु देवी, प्रियंका कुमारी, मीनीता देवी एवं किरण देवी आदि आशा मौजूद थी। कतरीसराय में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने भी आठ सूत्री मांग को लेकर सांकेतिक हड़ताल रही। जिसका नेतृत्व प्रखंड आशा उपाध्यक्ष अंजू रानी ने किया। इस मौके पर हड़ताल में किरण कुमारी, चंपा देवी तथा बिमला देवी आदि आशा शामिल थी।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.