राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन
By Edited By: Published: Mon, 20 Aug 2012 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2012 06:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने विकलाग व्यक्तियों के सशक्तिकरण व राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नाम आमंत्रित किए हैं। पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर तीन दिसंबर को दिए जाएंगे। विकलांगों के पुनर्वास के लिए लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था सहित 13 श्रेणियों में 59 पुरस्कार दिए जाएंगे। निर्धारित आवेदन पत्र यूटी के सेक्टर-9 स्थित समाज कल्याण विभाग से लेकर प्रेषित किए जा सकते हैं। यह जानकारी यूटी के समाज कल्याण विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें