पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने की मांग
अनपरा (सोनभद्र): उ.प्र.रा.वि.प. अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति शाखा अनपरा एवं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विद्युत कर्मचारी कल्याण समिति अनपरा द्वारा एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक की गई।
बैठक में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के कार्मिकों के परिणामी ज्येष्ठता सूची एवं पदोन्नति में आरक्षण बहाल किए जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। समिति के सचिव अनिल कुमार ने कहा कि समिति का मानना है कि हजारों हजार साल से जिस तबके को शिक्षा एवं सम्पत्ति के अधिकार से वंचित रखा गया उन्हें भारतीय संविधान द्वारा शासन और प्रशासन में जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है। बैठक में मांग की गयी कि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति की तरह पदोन्नति में अन्य पिछड़ी जातियों को भी आरक्षण प्रदान किया जाये। बैठक में इं. अमरनाथ, इं. सुनील कुमार, इं. अमरजीत, इं. अवधेश कुमार, रजन प्रसाद, सदानंद, प्रमोद कुमार राव, विनोद कुमार राव, राजेन्द्र कुमार, दूधनाथ, काशी राम, निलेश कुमार भारती, वीरेन्द्र कुमार भारती, हरिनाथ, राम भरत भारती, शैलेश कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर