गोविंद विद्यालय तामोलिया में वाद विवाद प्रतियोगिता
जमशेदपुर : क्या अन्ना हजारे देश
को भ्रष्टाचार मुक्त बना सकते हैं? हमारी नई पीढ़ी की माने तो यह करिश्मा वह तब तक नहीं कर पाएंगे, जब तक देश की जनता खुलकर
भ्रष्टाचार के राक्षस से लड़ने के लिए तैयार न हो जाए। शनिवार को तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय के बच्चों के बीच इसी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए छात्रों को तीन अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था। निर्णायक मंडल इस प्रतियोगिता के निष्कर्ष से पूरी तरह सहमत दिखा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।
::::::::::
एसडीएसएम में कोलाज प्रतियोगिता
जमशेदपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सिदगोड़ा स्थित एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग की ओर से
कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन
किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं में पुरस्कार वितरण किया गया।
::::--
भौतिकता में करें नैतिकता की तलाश : पाठक
तुलसी भवन में साहित्यिक
परिचर्चा का आयोजन
जमशेदपुर : महाकवि तुलसीदास कृत रामचरित मानस अगर शरीर है तो
सुंदरकांड इस शरीर की आत्मा है।
रचना में रामत्व नैतिकता का प्रतीक है, इस भौतिकवादी युग में अगर हम मानस के रामत्व की तलाश करते हैं तो नैतिकता तक पहुंच जाते हैं। और यही मानव जीवन का परम लक्ष्य है। शनिवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित साहित्यिक परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार डॉ.
बच्चन पाठक सलिल ने यह विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी के दौरान साहित्यकारों ने सुंदरकांड के सौंदर्य पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान
रामचरित मानस को श्रेष्ठ प्रबंधन ग्रंथ की संज्ञा दी गई। वक्ताओं ने कहा कि रचना में हनुमान का चरित्र मैनेजमेंट गुरु का है। कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण डॉ. त्रिपुरा झा ने दिया। इस दौरान डॉ. नरमदेश्वर पांडेय, श्रीराम पांडेय भार्गव, डॉ. नीलिमा पांडेय, डॉ.
मंजू ठाकुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
::::::::::
शहीद चौक पर होगी सभा
जमशेदपुर : जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा की ओर से शहीद दिवस के अवसर पर साकची चौक पर सभा की जाएगी। कार्यक्रम में गई जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। संगठन की ओर से
मंगलवार को पूर्व संध्या पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए आयोजित पत्रकार वार्ता में मोर्चा के संयोजक संजीव आचार्य, सतनाम सिंह, पवन सिंह मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर