खूब हुई बैलों की बिक्री
कोडरमा: मानसून के दस्तक देते ही कृषकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। किसान अपने हल-बैल लेकर खेतों की ओर रूख कर रहे हैं। वहीं बाजार में खेती के लिए बैलों की बिक्री भी परवान पर है। रविवार को कोडरमा प्रखंड मैदान में काफी संख्या में ग्रामीण बैलों की बिक्री के लिए जुटे थे। दस हजार रुपये जोड़ा से लेकर 25 हजार रुपये जोड़ा तक के बैल बाजार में बिक रहे थे।
किसान देवेंद्र महतो ने कहा कि अच्छे बैल महंगे हैं, परंतु खेती के लिए बैल खरीदना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि 15 हजार में एक जोड़ी बैल खरीदा है। उनकी जमीन टुकड़ों में है इसके कारण वे ट्रैक्टर से जुताई नहीं करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें हल-बैल से ही खेतों की जुताई करनी होगी। अधिकतर छोटे किसान इसी उद्देश्य से बैलों की खरीदारी के लिए यहां पहुंचे थे।
बहरहाल, मानसून के बाद बैलों का यह पहला बाजार लगा था। इसलिए भी खरीदारी को ले भीड़भाड़ थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर