रिश्तेदार की भी बनाई पोर्न फिल्म
जागरण संवाददाता,आगरा: सदर के साइबर कैफे संचालक ने किसी को नहीं छोड़ा। आधा दर्जन छात्राओं के साथ अपनी एक रिश्तेदार को फंसाया। दिल्ली की कॉल गर्ल के साथ भी अपनी पोर्न फिल्म बनाई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी संचालक को जेल भेज दिया। उससे बरामद चिप व साइबर कैफे में मिले कंप्यूटर की हार्ड डिस्क की जांच की जा रही है। उधर, घटना के बाद आरोपी के परिवार ने उससे किनारा करखुद को घर में कैद कर लिया है।
सदर के मुस्तफा क्वार्टर निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी साइबर कैफे संचालक दाऊजी कश्यप द्वारा छात्राओं और बालिकाओं की पोर्न फिल्म बनाने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जांच में पुलिस को एक चिप और मिली, जिसमें युवतियों के साथ आरोपी की पोर्न फिल्म है। एक युवती दिल्ली की कॉल गर्ल बताई गई है। पुलिस पूछताछ में कश्यप ने बताया पोर्न फिल्में उसने बतौर यादगार बनाई थीं। अपनी एक रिश्तेदार महिला की भी पोर्न फिल्म बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक कश्यप अपने साइबर कैफे में आने वाली बालिकाओं को पिछले दिनों टीवी के एक लाइव शो में शामिल होने वाली पोर्न स्टार की फिल्में दिखाकर अपने जाल में फांसता था। चंगुल में करने के बाद उनके साथ मनमर्जी करता था।
नहीं मिलने गया परिवार
कांड का खुलासा होने के बाद परिवार के लोग उससे मिलने नहीं गए। पुलिस के परिजनों से संपर्क करने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। सीओ सदर राम सुरेश यादव ने बताया कि आरोपी पर आइटी एक्ट एवं चाइल्ड पोर्नोग्राफी की धारा लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
एसएसपी से मिलीं भाजपा नेत्रियां
आगरा: मामले में भाजपा महानगर महिला मोर्चा की सदस्यों ने शुक्रवार एसएसपी सुनीलचंद वाजपेयी से मुलाकात की। मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. मंजू गुप्ता ने आरोपी के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं आइटी एक्ट की संगीन धाराएं लगाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में मंजू वाष्र्णेय, संध्या जोशी, नीता जेटली, रानी कुशवाहा, नविता ग्रोवर, सुधा दीक्षित, जावित्री, राधा तोमर आदि थीं।
साइबर कैफे चेक होंगे
सीओ सदर राम सुरेश ने बताया पुलिस साइबर कैफों की चेकिंग करेगी। जहां गोपनीय केबिन बने हैं, उनको हटाया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर