भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेगा माले
कुर्था/ कलेर, जाटी
भाकपा माले के स्थानीय कार्यालय में रविवार को पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी के जिला कमेटी सदस्य महेश यादव ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का शपथ भी लिया। इस मौके पर भ्रष्टाचार और कारपोरेट लूट के खिलाफ संघर्ष तेज करने एवं पार्टी के नौवें महाधिवेशन की तैयारी में जी जान से जुटने का भी निर्णय लिया गया। समारोह की अध्यक्षता मुखिया अवधेश यादव ने की। समारोह को विशुनदेव यादव, कारु मांझी, विगन बिंद, रामवीर यादव, प्रभात रजक आदि ने भी संबोधित किया। कलेर से निप्र के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में भाकपा माले की स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार व गरीबों का दोहन के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया। पूर्व मुखिया जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकारी राशि की लूट खसोट के खिलाफ कार्यकर्ता गोलबंद होकर आंदोलन करेगें। इसके लिए नेताओं ने रणनीति बनायी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर