परिश्रम से विद्यार्थियों को मिलेगी सफलता : भगत
सिसई : झारखंड समन्वय समिति के सदस्य सह आजसू प्रवक्ता डा.देव शरण भगत ने कहा है कि शिक्षा एक ऐसा धन है, जो बांटने से नहीं घटता है। शनिवार को सिसई के नेशनल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए डा.भगत ने उद्गार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिश्रम करें, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करना चाहिए। ऐसा करने से ही विद्यार्थी सफल होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षक के बताए राह पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के आदर करने वाला ही विद्यार्थी भविष्य में सफल होता है। जिप सदस्य किरण माला बाड़ा ने कहा कि शिक्षा ज्ञान का दर्पण होता है। शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा रहता है। इसलिए आज के परिवेश में सबों को अच्छी शिक्षा हासिल करनी चाहिए। शिक्षा से ही राज्य और देश का विकास हो सकता है। प्रखंड प्रमुख शनियारो देवी ने कहा कि शिक्षकों के मेहनत से ही विद्यार्थी सफल होते हैं। आज के युग में शिक्षा पर बल देने की आवश्यकता है। इससे पहले विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिसई पंचायत के मुखिया शकुंतला उरांव, लाकेया पंचायत के मुखिया सुखदेव उरांव, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, बैबुल अंसारी, मुकेश कुमार दास, विद्यालय के निदेशक महमूद आलम आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर