बेहोश कर बनाई अश्लील क्लिपिंग
आगरा, जागरण संवाददाता: शातिरों ने होटल रिसेप्शनिस्ट और युवती को जाल में फांस कर बेहोश करने के बाद बलात्कार किया। इसके बाद दोनों की क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करके उनका शारीरिक शोषण करते रहे। रिसेप्शनिस्ट के गर्भवती होने पर युवक शादी से मुकर गया, पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है।
सदर के राजपुर चुंगी निवासी रंजीता (बदला नाम) की शादी तीन साल पहले हुई थी। पति से अलगाव के बाद वह राजा मंडी स्थित एक होटल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने लगी। रंजीता के मुताबिक एक साल पहले उसकी मुलाकात शाहगंज संगीता टॉकीज के निकट रहने वाले युवक से हुई। छह माह पहले युवक के प्रपोज करने पर उसने इंकार किया लेकिन शादी के वादे पर वह मान गई। युवक कुछ माह होटल पर उससे मिलने आया, कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाने के बाद उसके साथ दुराचार किया। इसी दौरान उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली, जिसके सहारे वह उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई, जब उसने शादी के लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया। फिर गर्भपात कराने को दबाव डालने लगा और क्लिपिंग से बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने बुधवार को इस मामले की शिकायत एसपी क्राइम उदय शंकर जायसवाल से की।
दूसरा प्रकरण शाहगंज का है। बाइस वर्षीय बबीता (बदला नाम) मूलरूप से अलीगढ़ के बन्ना देवी क्षेत्र की निवासी है। आर्थिक तंगी के चलते यहां नौकरी की तलाश में फरवरी 2010 में अपने परिचित नरेंद्र सिंह के यहां आई थी। बबीता के अनुसार नरेंद्र ने दो मार्च 2010 में उसके खाने में नशे की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया। फिर उसके साथ दुराचार के दौरान क्लिपिंग बना ब्लैकमेल करने लगा। बबिता ने नरेंद्र की मां से शिकायत की तो उसने चुप करा दिया। इस दौरान नरेंद्र सिंह सवा साल तक जबरन बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वहां से किसी तरह निकलकर अपने घर अलीगढ़ पहुंची। उसने बन्ना देवी थाने में नरेंद्र के खिलाफ बलात्कार व बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पिछले दिनों जांच शाहगंज थाने स्थानांतरित हुई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर