मध्यस्थता से जीतें दिल : जज
सासाराम कार्यालय, सासाराम :
मध्यस्थता के माध्यम से किसी का दिल जीता जा सकता है। विश्व में मध्यस्थता अपने आप में मिसाल माना गया है। फिर क्यों नहीं हम आपसी विवाद को मध्यस्थता के माध्यम से निपटारा करायें। शनिवार को दोपहर बाद स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित मध्यस्थता सह सुलह केंद्र की शुरुआत करते हुए जिला जज रामश्रेष्ठ राय ने ये बातें कही।
कहा कि आम तौर पर वादों के निष्पादन में समय की बर्बादी, मानसिक शारीरिक शांति भंग, धन की हानि, आपसी घृणा और वैभनस्य तनाव की स्थिति बनती है। मध्यस्थता से मामले के निष्पादन में काफी सहूलियत दी जा रही है। जज ने मध्यस्थता को सफल बनाने में बार की अहम भूमिका बतायी।
इस मौके पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आरपी मिश्रा, सीजेएम राजेंद्र प्रताप सिंह, प्राधिकार के सचिव भोलानाथ तिवारी, एएसपी अमर कुमार सिंह, जीपी व जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, न्यायिक पदाधिकारी गण के अलावा भारी तादात में अधिवक्ता उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर