निबंधन का निर्णय
By Edited By: Published: Wed, 01 Feb 2012 09:21 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2012 09:21 PM (IST)
लदनियां (मधुबनी), निप्र : खाजेडीह हाई स्कूल मैदान में बुधवार को विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के प्रखंड स्तरीय सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष कपिलदेव ठाकुर ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मजदूरों, काष्ठकर्मियों का निबंधन कल्याण बोर्ड से करवाने जैसे कई निर्णय लिए। बैठक में संघ के प्रखंड सचिव देव प्रसाद शर्मा, अध्यक्षा गणेश ठाकुर, वंशी लाल ठाकुर, देव नारायण ठाकुर, रामचन्द्र ठाकुर, अबोधी ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर ने संघ के मजबूती पर बल दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें