'मानव समाज का पुनर्निर्माण करने आए थे यीशु'
चाईबासा, जागरण संवाददाता :
संत जेवियर वेल्फेयर सेंटर में रविवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चरनी बनाकर प्रभु यीशु की प्रार्थना की गयी। संत जेवियर चर्च के युवा वर्ग ने इस क्रिसमस मिलन समारोह की अगुवाई की। इस अवसर पर फादर एडविन, फादर पी राज, सिस्टर नीलम सहित बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे। फादर अगस्तीन कुल्लू ने अपने संबोधन में कहा कि ईसा मसीह भगवान का बेटा था। मनुष्य को पाप से बचाने आया था। मानवता समाप्त होते जा रही थी। मसीह मानव समाज का पुनर्निर्माण करने आए थे। आज की दिनचर्या की घटनाएं एवं दुर्घटनाएं मानव की नैतिक पतन की ओर इशारा करती हैं। परस्पर प्रेम का अभाव है, सामाजिक समरसता की कमी है। अत: हत्या जैसे जघन्य अपराध मनुष्य कर रहा है। चोरी, लूट, बलात्कार करने में संकोच नहीं करता है। आज ईसा मसीह का जन्म होना है। प्यार की बातें बताना है। मसीह चाहता है कि मानव के बीच प्यार की भाषा बोली जाय। आज के संदर्भ में मसीह के कार्यो की चर्चा लोगों से करनी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर