कुख्यात नरेश बिंद गिरफ्तार
By Edited By: Published: Tue, 06 Dec 2011 11:49 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2011 11:50 PM (IST)
मढ़ौरा (सारण), निज प्रतिनिधि : हत्या, लूट के दर्जनों मामलों का आरोपी कुख्यात नरेश बिंद उर्फ नरेश महतो को मढ़ौरा पुलिस ने सोमवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पियरपुरवां, चनना निवासी नरेश बिंद पर मढ़ौरा, छपरा, नगर, मुफस्सिल थाना में मोटरसाइकिल लूट एवं रंगदारी के दर्जनभर मामले दर्ज होने की बात बताई गई है। नरेश की गिरफ्तारी दल में शामिल एएसआई विजेन्द्र पासवान, राजीव नंदन सिन्हा, मनोज कुमार ने बताया कि अभियुक्त के घर पर होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना पर की गयी छापेमारी में नरेश बिंद अपने घर की छत पर प्लास्टिक ओढ़कर सोया पड़ा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेश राजन साह गिरोह का सदस्य था। वर्तमान में राजन साह हत्या के एक मामले में जेल में है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें