भ्रष्टाचार मिटाना सबकी जिम्मेदारी
आजमगढ़: दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में शनिवार को भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता पर आयोजित परिचर्चा एवं मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रत्येक नागरिक से खड़ा होने की अपील की गयी। साथ ही शत-प्रतिशत लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
एहसान खान ने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कर्मचारी से लेकर प्रधानमंत्री इसमें संलिप्त हैं। आजादी के 65 वर्ष बाद इसके खिलाफ आवाज उठी। अन्ना हजारे, स्वामी रामदेव इसे जन आंदोलन का रुप दिया लेकिन सरकार ने अब तक मजबूत जन लोकपाल नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी विडम्बना है कि शत-प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते। हमे संकल्प लेना होगा कि आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत लोग मतदान करेंगे। कार्यक्रम को अतीक अहमद, आसिफ, रफीक, राजभवन, दीनपाल राय, सदरे आलम, रामअयाश यादव, पतिराम यादव, जवाहिर यादव, रामभवन यादव, डॉ. आबिद, मकसूद अहमद, रिजवान अहमद, मुस्तकीन, असहद, खालिद, परवेज, अभय राज आदि ने संबोधित किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर