प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
देवरिया : देवरिया महोत्सव के तत्वावधान में सोमवार को देवरिया क्लब परिसर में शैक्षणिक प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान बच्चों ने अपने हुनर को बताते हुए मस्तिष्क की ताकत का एहसास कराया।
कार्यक्रम की शुरूआत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ किया गया। आयोजक मंडल द्वारा विभिन्न विषयों पर बच्चों से प्रश्न पूछे गए। सवाल खत्म होते ही जवाब देने वाले बच्चों में होड़ मच जाती थी। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ इतिहास, समसामयिक घटनाओं, विषयों तथा विज्ञान आधारित सवालों का जवाब दिया। निर्णायक मंडल ने सुधीर यादव, अरविन्द यादव व शिवांगी त्रिपाठी को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्र व समाजसेवी गोपाल कृष्ण सिंह रामू रहे।
इस अवसर पर हिमांशु सिंह, श्रीमती अनुपमा मिश्रा, साक्षी पाण्डेय, अवनीश कुमार, शिवम, देव, सतीश, पंकज कुशवाहा, स्नेहा गुप्ता, नीरज कुमार झा, वृजेश शाही, रोहित अग्रवाल, यशोदा जायसवाल, सुचित्रा अवस्थी, एकता जायसवाल, सीमा सिंह उपस्थित रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर