अपराध संक्षिप्त, नई दिल्ली
लुटेरा गिरफ्तार
निहाल विहार थाना पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश की पहचाना रवि उर्फ रविन्द्र (27) के रूप में हुई है। वह पहले सैलून चलाता था, लेकिन बुरी संगत में आने के कारण लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा। इस पर हत्या का प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के आठ मामले दर्ज हैं।
कैदी की नाक से सर्जिकल ब्लेड बरामद
तिहाड़ जेल संख्या एक के कैदियों को शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान विचाराधीन एक कैदी की नाक से सर्जिकल ब्लेड बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक राशीद(28) पुत्र नाजिर कुछ महीने पहले कमला मार्किट थाना इलाके से लूट व लूट का सामान रखने के जुर्म में तिहाड़ जेल संख्या-एक में बंद हुआ था। उसे शनिवार को अदालत में पेशी के लिए ले जाना था। सुबह करीब नौ बजे थर्ड बटालियन के कॉस्टेबल धर्मवीर व मुकेश कैदियों की तलाशी ले रहे थे। तभी राशीद की नाक से एक सर्जिकल ब्लेड बरामद हुआ। तिहाड़ जेल प्रशासन मामले की छानबीन कर रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर