Move to Jagran APP

आनंद भवन से निकली राजीव गांधी सद्भावना यात्रा

By Edited By: Published: Fri, 22 Apr 2011 10:13 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2011 12:39 AM (IST)
आनंद भवन से निकली राजीव गांधी सद्भावना यात्रा

इलाहाबाद : देश में आतंकवाद और भ्रष्टाचार मिटाने के तहत कांग्रेस के राजीव गांधी ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आनंद भवन से चेन्नई के लिए सद्भावना यात्रा निकाली। विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने हरी झंडी देकर यात्रा को रवाना किया।

loksabha election banner

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 20 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्रिगेड कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सद्भावना यात्रा निकालकर स्व. राजीव गांधी के विचारों को जिंदा किया है। इसी क्रम में ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने कहा कि साम्प्रदायिकता और भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते राजीव गांधी ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। वे नौजवानों के प्रेरणाश्रोत बने रहेंगे। इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विकास दुबे ने भी राजीव गांधी के सपनों का साकार करने की बात कही। बताया कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश तथा कर्नाटक होते हुए पेरुबम्बदूर चेन्नई पहुंचेगी। यात्रा में बीना दुबे, अनिल शर्मा, देवमुनि पांडेय, संतोष मिश्र, प्रेमशंकर मिश्र, खुन्नूलाल अग्रहरि, अनिल दुबे, नीरज पांडेय, प्रभाकर मिश्र बनकटा, राजीव मिश्र तथा पिंटू दुबे समेत कई लोग मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.