सेवानिवृत्त सदस्य को समारोहपूर्वक किया विदा
बाराबंकी, जिला उपभोक्ता फोरम के सेवानिवृत्त सदस्य हुमायूं नईम खां को तमाम उपहारों के साथ विदाई दी गई। स्थानीय फोरम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि विस्तृत सामाजिक क्षेत्र से जुड़े होने के बावजूद भी न्यायिक अधिकारी के रूप में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए हुमायूं नईम ने फोरम के फैसले किए हैं। उन्होंने फोरम भवन के निर्माण को हुमायूं नईम के प्रयासों का फल बताया। जिला बार के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह व महामंत्री योगेंद्र सिंह वर्मा ने उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की। पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने कहा कि उनका कार्यकाल हमेशा याद किया जाता रहेगा।
विदाई समारोह को मो. एखलाक, इजहार अहमद, पंकज निगम, कौशल किशोर त्रिपाठी, हिसाल बारी किदवई, काशीराम यादव, प्रदीप सिंह, शाकिर अली, फरहत उल्ला, इकबाल अहमद किदवई, रिजवान संजय, राजेश सिंह, हरीश अग्निहोत्री, अंशुमान तिवारी, सुनीत अवस्थी, अभिषेक सिंह, आलोक वर्मा, राजेश पांडे, आरपी सिंह राजन, मथुरा प्रसाद ने संबोधित किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर