अपराध संक्षिप्त-पूर्वी दिल्ली
टेंपो की टक्कर से छात्र घायल
नंदनगरी डिपो के सामने शनिवार सुबह टाटा-407 की टक्कर से साइकिल सवार किशोर घायल हो गया। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुंदर नगरी निवासी अर्जुन सिंह का बेटा राजू (14) सातवीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को राजू साइकिल से अपने पिता को दिन का खाना देने जा रहा था। इस दौरान नंदनगरी डिपो के सामने टाटा-407 ने उसे टक्कर मार दी। राजू को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चालक रघुकुल को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर को चाकू मारा
न्यू अशोक नगर इलाके में शनिवार रात तीन बदमाशों ने चाकू के बल पर साफ्टवेयर इंजीनियर अंकुर सेठी (28) के साथ लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने अंकुर को चाकू से छह बार मारा और फरार हो गए। अंकुर को मैक्स बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरानी कोंडली में किराये के मकान में रहने वाला अंकुर साफ्टवेयर इंजीनियर है। शुक्रवार रात वह पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और लूटपाट का विरोध करने पर उसे चाकू मारकर फरार हो गए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर