उमस और तपिश से बिलबिलाए लोग
सीतापुर : शुक्रवार की ही तरह शनिवार को सुबह से ही निकली चटख धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। उमस ने त
सीतापुर : शुक्रवार की ही तरह शनिवार को सुबह से ही निकली चटख धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। उमस ने तो हर किसी का हाल ही बुरा कर दिया। तेज धूप निकलने से पूरा दिन लोग उमस और तपिश से जूझने को विवश हो गये। दोहपर की धूप और उमस के चलते हर राहगीर दिन भर छांव की तलाश में भटकते देखा गया। दोपहर को हुई बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियों को और भी बढ़ा दिया।
दोपहर की तपिश ने लोगों को जी भरकर परेशान किया। दोपहर बाद चंद मिनटों के लिए आसमान पर बादलों के टुकड़ों और सूर्यदेव के बीच आंख मिचौली हुई तो जरूर, लेकिन इससे लोगों को गर्मी, तेज धूप और उमस से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर बाद हल्की बारिश होने और हवा की गति बढ़ने से लोगों को उमस और तपिश से मामूली राहत मिली। इसके अलावा पूरे दिन मौसम के तेवर बेहद तल्ख रहे। तपिश और उमस से लोग पूरा दिन परेशान रहे। उमस बढ़ने के कारण मौसम में नमी का प्रतिशत भी घट गया। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यह रहा मौसम का हाल
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता (मौसम में नमी) 75 प्रतिशत एवं ड्यू प्वाइंट (ओस गिरने का मानक) 82 दर्ज किया गया। दिन में 03.22 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी दिशा चलती रही।