रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया
द्रोणा प्ले स्कूल में मनाया पर्व चरखी दादरी : सैनीपुरा मोहल्ला स्थित द्रोणा प्ले स्कूल में शुक्रवा
द्रोणा प्ले स्कूल में मनाया पर्व
चरखी दादरी : सैनीपुरा मोहल्ला स्थित द्रोणा प्ले स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
यंग एसोसिएशन ने मनाया रक्षाबंधन पर्व
चरखी दादरी : गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाली नगर की स्वयंसेवी संस्था यंग एसोसिएशन द्वारा रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच राखी बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छात्रों ने बनाई सुंदर राखियां
झोझूकलां : कस्बा स्थित एनआरजे . वमावि में राखी बनाओ व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में पल्लवी भारती सदन प्रथम, मुकेश शिवाजी सदन द्वितीय व मोनिका सुभाष सदन तृतीय स्थान पर रही। इसी कड़ी में राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रिया लक्ष्मीबाई सदन प्रथम, आशा भारती सदन द्वितीय व निशा सुभाष सदन तृतीय स्थान पर रही।
राखी व खेल प्रतियोगिता हुई
चरखी दादरी : शुक्रवार को गांव चरखी स्थित आरइडी विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंतर सदनीय प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग से आर्यभट्ट सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कौटिल्य, पाणिनी व चरक सदन क्रमश: दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे।
राखी प्रतियोगिता आयोजित
चरखी दादरी : गांव मौड़ी में स्थित हिन्दू वमावि में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान पर सुनिता, पारूल यादव, लक्की तथा दूसरे स्थान पर सीमा, सपना तमन्ना तथा तीसरे स्थान पर हनी, अंजली, आकांक्षा, पूजा रहे। इस अवसर पर सुमन, आनंद, संजय, रविन्द्र, शोभा, उर्मिला, बबीता, कविता, विजय, राजेश, पवन, सुनील, प्रशांत आदि उपस्थित थे।
राखी बनाओ में शुभम रही प्रथम
चरखी दादरी : स्थानीय एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में गृह विज्ञान प्रवक्ता कोमल के मार्ग निर्देशन में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रा शुभम प्रथम, रजनी और सविता द्वितीय तथा सीमा तृतीय स्थान पर रही।
मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
झोझू कलां : कस्बा झोझू कलां स्थित महिला महाविद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका सहायक प्राध्यापिका पूनम, रोशनी देवी, प्रियंका ने निभाई। प्रतियोगिता में अनीता बीए तृतीया वर्ष, सुमन बीकाम प्रथम वर्ष, प्रियंका बीएससी, सुमन बीए द्वितीय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बीमा योजना के खाते खोले
झोझूकलां : कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत लोगों को जानकारी दी और दर्जनों महिलाओं के खाते खोले।
नम्रता, सविता ने रचाई श्रेष्ठ मेहंदी
बाढड़ा: गाव काकड़ौली के शास्त्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर मेहदी, राखी, रगोली व पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रथम आने वाले विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
छात्राओं ने बनाई सुंदर राखियां
चरखी दादरी : गाव मोड़ी स्थित सीबीएस मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अंतर सदनीय राखी मेंकिग व थाली सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक इद्रजीत सिंह ने की।