सूबे में भाजपा की सरकार बनेगी
समस्तीपुर। गांवों में घूम रहा परिवर्तन रथ ही नहीं यह विजय रथ भी है। क्योंकि सूबे में भाजपा की सरकार
By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 12:06 AM (IST)
समस्तीपुर। गांवों में घूम रहा परिवर्तन रथ ही नहीं यह विजय रथ भी है। क्योंकि सूबे में भाजपा की सरकार बननी तय है। उक्त बातें पार्टी के प्रदेश क्रीड़ा मंच के प्रवक्ता मनोरंजन मोदीन ने सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान आगामी 30 अगस्त को पंचायत के व्यासपुर में भाजपा का विधान सभा स्तरीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन का निर्णय लिया गया। मौके पर दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील राम, जिला महामंत्री हरेराम झा, नन्दकिशोर झा, राधेश्याम झा समेत दर्जनों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें