भगवत प्राप्ति के लिए समर्पण जरूरी:श्यामशंकर
कुशीनगर : गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नव दुर्गा मंदिर झुगवा के प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्
कुशीनगर : गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नव दुर्गा मंदिर झुगवा के प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को श्रीधाम से वृंदावन से पधारे कथा वाचक श्याम शंकर शास्त्री ने कथा सुनाते हुए भीष्म पितामह एवं कृष्ण के मध्य संवाद की चर्चा की। भीष्म ने युधिष्ठिर को उपदेश दिया। बाण की शैया पर सोए भीष्म ने अपनी बुद्धि रूपी कन्याएं कृष्ण को दे दी। बुद्धि का समर्पण प्रभु को करने से भगवत प्राप्ति होती है न कि बुद्धि का प्रयोग करने से। देवता शुक्ल देहाती ने भी संगीतमय कथा सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। सत्तन व्यास जीने रुक्मिणी हरण की मार्मिक कथा सुनाई। कथा के आयोजक अनंतानंद पीली धोती ने बताया कि शुक्रवार को 60 वृद्धों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान योगेंद्र पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, अमरनाथ पाण्डेय, जयप्रकाश दूबे, सर्वदानंद मिश्र शराबी, जयप्रकाश पाण्डेय, धनंजय मिश्र, रामनाथ पाण्डेय, विद्याधर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।