महिला को अगवाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
मानीमऊ (कन्नौज), संवादसूत्र : भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की पत्नी को झोपड़ी से अगवा कर तीन लोगों ने सा
मानीमऊ (कन्नौज), संवादसूत्र : भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की पत्नी को झोपड़ी से अगवा कर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करके फरार हो गए। काम से वापस लौटे पति को खेत में वह खून से लथपथ बेहोश मिली। पीड़िता को भटठे मालिक ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज गांव के पास स्थित ईंट भटठे में रसूलाबाद के थाना क्षेत्र मनोहरपुर निवासी मजदूर कोयला डालने का काम करता था। शुक्रवार को वह भट्ठे पर काम करने चला गया था। तभी इसी भटठे पर काम करने वाले औरैया जनपद के निवासी तीन युवकों ने जबरिया उसकी पत्नी को अगवा कर बंधक बना लिया। पास के ही खेत में लेकर तीनों युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। शाम को काम से वापस लौटा मजदूर जब झोपड़ी में पहुंचा तो उसकी पत्नी मौके से गायब थी। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद वह खून से लथपथ वह खेत में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। पीड़िता को लेकर मानीमऊ चौकी पहुंचे मजदूर ने तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। भटठे मालिक ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाएगी।