महिला की मौत के विरोध में उतरी शिवसेना, जुलूस
मेरठ : रजबन में विद्युत निगम की छापेमारी के दौरान वृद्ध महिला की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। श
मेरठ : रजबन में विद्युत निगम की छापेमारी के दौरान वृद्ध महिला की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पीड़ित परिजन व शिवसैनिकों ने विरोध में कमिश्नरी से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम के नाम ज्ञापन दिया।
जिला प्रमुख धर्मेन्द्र तोमर के नेतृत्व में शिव सैनिक व पीड़ित परिजन दोपहर में करीब साढे़ 12 बजे कमिश्नरी पहुंचे। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना था कि रजबन बाजार में हुई वृद्ध महिला की मौत के जिम्मेदार विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की गिरफ्तारी की जाए। इनके द्वारा अवैध वसूली करके एकत्र की अवैध संपत्ति की जांच कराई जाए। पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा प्रदान किया जाए। विद्युत निगम के पुरुष कर्मी अकेली महिला के घर न जा जाएं। यदि वह जाते हैं तो साथ में महिला कर्मचारी भी होने चाहिए। प्रदर्शनकारियों में गणेश ठाकुर, संजय गुप्ता, विजय सिंधु, चेतन शर्मा, गौरव पांडेय, प्रकाश गुप्ता, विकास कुमार, सौरभ पांडेय, कुसुम मिश्रा, सुधा, दुर्गा, मुन्नी देवी, मीना देवी, किरन, शकुन्तला देवी आदि शामिल रहे।