फूलों की होली खेलेंगे
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : पानी को बचाने की मुहिम में आरडब्ल्यूए भी शामिल हो गया है। शहर वास
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा :
पानी को बचाने की मुहिम में आरडब्ल्यूए भी शामिल हो गया है। शहर वासियों से आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने पानी को बचाने की अपील की है। पानी के स्थान पर फूलों की होली खेलने का निर्णय लिया गया है। बीटा एक आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी समूचे सेक्टर में एक ही स्थान पर होली का कार्यक्रम रखेंगे। इसमें पानी के बजाय चंदन और फूलों की होली खेली जाएगी। आरडब्ल्यूए के अलावा अन्य संगठनों ने भी लोगों से पानी को बचाने की अपील की है।
बीटा सेक्टर में चंदन और फूलों से होली खेली जाएगी। पानी से कोई होली नहीं खेलेगा। सभी से पानी बचाने की अपील की गई है।
देवेंद्र टाइगर, अध्यक्ष बीटा एक आरडब्ल्यूए
समूचे सेक्टर में लोगों से पानी बचाने की अपील की गई है। जहां भी लोग पानी की बर्बादी करते मिलेंगे, उन्हें रोका जाएगा।
नवीन भाटी, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, अल्फा दो सेक्टर
पानी को बचाने के लिए आरडब्ल्यूए ने एक ही स्थान पर होली मिलन समारोह रखा है। इसमें प्राकृतिक रंग व चंदन से होली खेली जाएगी।
हरेंद्र नागर, महासचिव, आरडब्ल्यूए, बीटा एक सेक्टर
पानी की बर्बाद रोकने के लिए आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने लोगों को समझाया है। पानी के बजाय लोग सूखे रंगों से होली खेले।
प्रमोद भाटी, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, डेल्टा दो सेक्टर
सेक्टर वासियों से आग्रह किया गया है कि होली खेलते समय पानी बर्बाद न करें। गिले मिलकर होली की खुशियां बांटी जाए।
मनजीत सिंह, अध्यक्ष, श्री रामलीला कमेटी
होली खेलते समय पानी का प्रयोग कतई न किया जाए। चंदन और प्राकृतिक रंगों से होली खेली जाए।
सुभाष चंदेल उर्फ चाचा ¨हदूस्तानी, क्रिकेट प्रेमी
पानी को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। होली खेलते समय जो भी पानी की बर्बादी करता मिलेगा, उसे प्राकृतिक रंग भेंट कर पानी बर्बाद करने से रोका जाएगा।
दीपक भाटी, अखिल भारतीय आतंक निरोधी मोर्चा
पानी को बचाना होगा, अन्यथा भविष्य में पेयजल के लिए भी तरसना होगा। होली मनाते समय पानी की बर्बादी करने वालों को फूल भेंट कर उन्हें रोका जाएगा।
एसपी शर्मा, उद्यमी व पूर्व अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, गामा एक सेक्टर