जिला में कई विभागों से कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
फोटो-9 विभागों के कर्मचारियों ने समारोह आयोजित करके उन्हें भावभीनी विदाई दी सेवानिवृत्ति जिदं
फोटो-9
विभागों के कर्मचारियों ने समारोह आयोजित करके उन्हें भावभीनी विदाई दी
सेवानिवृत्ति जिदंगी का आखिरी मुकाम नहीं बल्कि जीवन की शुरुआत है
जागरण संवाददाता, नारनौल: शनिवार को जिला भर से विभिन्न विभागों के कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर उनके विभागों के कर्मचारियों ने समारोह आयोजित करके उन्हें भावभीनी विदाई दी।
हरियाणा रोडवेज महेंद्रगढ में शनिवार को पांच कर्मचारी एक साथ सेवानिवृत्त हुए। जिनमें निरीक्षक रामकिशन शर्मा, मैकेनिक रामौतार, जगदीश प्रसाद, सूबे¨सह व अमीलाल शामिल है।
इन सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह में रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजपाल यादव ने सभी को एक-एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान राजपाल ने कहा कि उनके विभाग के इन सभी कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करते हुए जो सेवा रोडवेज विभाग को दी है वो सदैव याद रखी जाएगी।
इस मौके पर बाबूलाल यादव, मुनेश कुमार, दिनेश, बालकिशन व महेंद्र ¨सह आदि भी उपस्थित थे।
इसी कड़ी में कि किशोरी लाल हाई स्कूल के अध्यापक विजय ¨सह की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मां सरस्वती को माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अध्यापक कंवर ¨सह यादव ने विजय ¨सह को माला पहना कर उनका सम्मान किया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जगदीश भारद्वाज ने पीटीआइ को समस्त स्टाफ की ओर से शॉल भेंट की।
इस अवसर पर सैनी हाई स्कूल के निदेशक सहदेव सैनी व मुख्याध्यापक नेतराम सैनी तथा अशोक कुमार शर्मा, मालती देवी, सुनीता चौधरी, जितेन्द्र कुमार, शेर ¨सह, बुधराम, हुकम ¨सह सैनी, राजेन्द्र कुमार, विश्वनाथ शर्मा आदि अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
सतनाली: वहीं सतनाली संवाद सहयोगी के अनुसार खंड विकास एवं पंचायत विभाग में कार्यरत एसइपीओ ईश्वर ¨सह मान की सेवानिवृत्ति पर खंड कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया तथा ईश्वर ¨सह मान को सरकारी सेवा से भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एसडीओ रामस्वरूप व कनिष्क अभियंता उदय ¨सह ने कहा कि मान ने अपनी नौकरी लोगों की सेवा में समर्पित की तथा अपनी सादगी, ईमानदारी तथा समय के पाबंद के तौर पर वे हमेशा विभाग में याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जिदंगी का मुकाम नहीं होती बल्कि यहां से तो असली जीवन की शुरुआत होती है।
इस मौके पर विभिन्न अधिकारियों ओर कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त एसइपीओ मान को पगड़ी पहनाकर व अलमारी भेंटकर सम्मानित किया। ईश्वर ¨सह मान ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर ग्राम सचिव अनिल कुमार, सुमेर ¨सह, आजाद ¨सह, राजबीर क्लर्क, राजबीर क्लर्क, विनोद श्यामपुरिया सहित अनेक गांवों के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।