कुष्ठ रोग जागरूकता रैली निकाली
संवाद सहयोगी, करतारपुर सिविल अस्पताल में शनिवार को एसएमओ डॉ. जय किशन की देखरेख में कुष्ठ रोग जागरू
संवाद सहयोगी, करतारपुर
सिविल अस्पताल में शनिवार को एसएमओ डॉ. जय किशन की देखरेख में कुष्ठ रोग जागरूकता रैली निकाली गई। इसे एसएमओ जय किशन ने झंडी देकर रवाना किया।
इसमें सरकारी स्कूल के दर्जनों छात्रों ने स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ भाग लिया। इसके अलावा सेहत विभाग के कर्मचारियों ने भी इसमें भाग लिया। बच्चे स्लोगन बोलकर लोगों को जागरूक करते हुए आगे बढ़ रहे थे। डॉ. जय किशन ने कहा कि कुष्ठ रोग पुराने जन्मों एवं देवी-देवताओं का श्राप नहीं है। यह रोग कीटाणुओं से होने वाली बीमारी है। उक्त रोग होने से छूने से उसका अहसास नहीं होता। शरीर की चमड़ी पर पीले-पीले निशान पड़ जाते हैं। यह रोग बढ़ने से लकवा भी मार जाता है। डॉ. मोहिंदरजीत सिंह व शरणदीप सिंह बीईई ने कहा कि कुष्ठ रोगी को समाज से नकारा नहीं जाना चाहिए। कुष्ठ रोग का इलाज संभव है। सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज नि:शुल्क होता है।