Move to Jagran APP

तापमान गिरा, कनकनी बढ़ी

रांची : शनिवार को अच्छी धूप होने के बाद भी मौसम सर्द रहा। शाम होते ही मौसम में ठंड के साथ कनकनी बढ़

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 07:58 PM (IST)
तापमान गिरा, कनकनी बढ़ी

रांची : शनिवार को अच्छी धूप होने के बाद भी मौसम सर्द रहा। शाम होते ही मौसम में ठंड के साथ कनकनी बढ़ गई। सर्द हवाओं की रफ्तार उत्तर-पश्चिम की ओर 15-20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

loksabha election banner

भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को रांची के न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था। सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

------------------------

शनिवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 23.8 6.4

जमशेदपुर 26.4 9.5

डालटनगंज 24.0 8.1

बोकारो 23.3 7.1

दुमका 21.5 5.8

गिरिडीह -- 6.4

----------------------

आ‌र्द्रता की मात्रा (प्रतिशत में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 83 18

जमशेदपुर 85 27

डालटनगंज 87 50

---------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.