Move to Jagran APP

खाली प्लॉट में गंदगी बनी पहचान

मैनपुरी : यह नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड 25 का मुहल्ला महमूद नगर है। यहां सफाई कर्मियों की मनम

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 06:40 PM (IST)
खाली प्लॉट में गंदगी बनी पहचान

मैनपुरी : यह नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड 25 का मुहल्ला महमूद नगर है। यहां सफाई कर्मियों की मनमानी चलती है। खाली प्लॉटों में लगे कूड़े के ढेर और भरा गंदा पानी मच्छरों को बढ़ावा दे रहा है। वहीं खंभों पर लाइटें नहीं हैं।

prime article banner

रविवार को जागरण टीम ने मुहल्ले में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं, तो बताया गया कि क्षेत्र में कई-कई दिनों तक सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जाता है। घरों से निकलने वाला कूड़ा खाली प्लॉटों में पड़ा रहता है। नालियों में गंदगी भरी रहने से गंदा पानी खाली प्लाटों में भर जाता है। जहां पनप रहे मच्छर लोगों की नींद उड़ा रहे हैं। क्षेत्र में महीनों से फॉगिंग नहीं कराई गई है। विकास कार्य कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित हैं। नई बस्ती में समस्याएं पीछा नहीं छोड़ रही हैं।

बोले लोग

'मुहल्ले में नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ेदान न रखवाए जाने से घरों से निकलने वाला कूड़ा जगह-जगह पड़ा रहता है। जिसे जानवर इधर-उधर फैलाकर गंदगी को बढ़ावा दे रहे हैं।'

मुहम्मद समीम।

'मुहल्ले की नई बस्ती में नालियों का अभाव है। लोगों के घरों निकलने वाला गंदा पानी खाली प्लॉटों में भर रहा है। गंदगी में पनप रहे मच्छर लोंगों को रात में सोने नहीं देते हैं।'

सलीम।

'मुहल्ले में सफाई के लिए लगाए नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी कई-कई दिनों तक झाड़ू लगाने नहीं आते। जिससे नालियों में कीचड़ और खाली प्लॉटों में क्षेत्रवासी कूड़ा डालकर गंदगी कर रहे हैं।'

अनीसा।

'मुहल्ले में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिनकी सभासद से शिकायत करने के बाद भी अभी तक सही नहीं किया गया है। पानी के लिए महिलाओं और बच्चों को अन्य स्थानों पर लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है।'

हुस्नबानो।

'नई बस्ती में लगे खंभों पर लाइटें नहीं लगाई गई हैं। जिससे रात के समय गलियों में अंधेरा रहने से लोगों में भय व्याप्त है साथ ही गलियों से निकलते लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।'

महरूननिशा।

'क्षेत्रवासियों ने समस्याओं को लेकर कई बार नगर पालिका परिषद जाकर शिकायत भी की, मगर सुनवाई नहीं हुई। सभासद काम कराने का आश्वासन देकर लोगों चुप कर देती हैं।'

मुनीशा।

'क्षेत्र की समस्याओं को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव दिए गए हैं। खंभों पर जल्द ही लाइटें लगा दी जाएंगी। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर सफाई कार्य कराने को पालिकाध्यक्ष से कहा गया है। शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।'

फूलबहार, क्षेत्रीय सभासद।

प्रमुख समस्या

महमूद नगर में सफाई कर्मियों की मनमानी के चलते हर तरफ गंदगी है। खाली प्लॉटों में लगे कूड़े ढेरों पर आवारा जानवर गंदगी को बढ़ा रहे हैं। मुहल्ले में फॉगिंग न होने से मच्छरों की प्रजाति में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोगों की नींद हराम है।

एक नजर

आबादी-7,570, मतदाता-4200, पुरुष-2212, महिला-1988, हैंडपंप- 50, खराब हैंडपंप-5, लाइटें-55, खबर लाइटें-10।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.