Move to Jagran APP

धान खरीद न होने से किसान संकट में

मऊ : धान खरीद सत्र 2014 शुरू हुए दो माह बीत गए पर जनपद के किसी भी धान केंद्र में एक छटांक भी खरीदारी

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 06:36 PM (IST)
धान खरीद न होने से किसान संकट में

मऊ : धान खरीद सत्र 2014 शुरू हुए दो माह बीत गए पर जनपद के किसी भी धान केंद्र में एक छटांक भी खरीदारी नहीं हुई। इससे किसान विवश होकर अपनी गाढ़ी कमाई औने-पौने दाम पर बेंचने को मजबूर हैं। उक्त बातें रालोद के प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कही। नेताद्वय रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।

prime article banner

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुदहुद तूफान के प्रभाव से धान की फसल पर विपरीत असर पड़ा था। इससे उत्पादन भी काफी कम हुआ। किसान जल्द से जल्द अपनी फसल का दाम चाहता है। धान खरीद का सरकारी दर 1350 व 1400 है। पर किसान व्यापारियों को 1000 व 1100 में बेचने को विवश है। प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए किसान नेता श्री राय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के पदचिह्नों पर चलने का दावा करने वाले सपा मुखिया मुलायम सिंह व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह दोनों आम जनता व किसानों की समस्याओं से मुंह फेर लिए है। समाजवाद का पाठ पढ़े मुलायम सिंह के शाही अंदाज में जन्मदिन मनाने से यह साफ हो गया कि सूबे में किसान बदतर जिंदगी बसर करने को अभिशप्त हैं। बैठक में लोकदल के जिला व शहर कमेटी के कई लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.