स्थापना दिवस सफल बनाने को लेकर लोजपा की बैठक
संवाद सूत्र,अलीगंज (जमुई): रविवार को अलीगंज बाजार में लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लोजपा
संवाद सूत्र,अलीगंज (जमुई): रविवार को अलीगंज बाजार में लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता में हुई। युवा प्रदेश अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के निर्देश पर पूरे देश में लोजपा की स्थापना दिवस 28 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की। वरिष्ठ नेता अनिल सिंह ने कहा कि यह स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए कहा। सासद प्रतिनिधि जीवन सिंह, लोजपा के राष्ट्रीय सचिव प्रो. बदरुजमावेग, प्रदेश महासचिव रविशकर पासवान, दलित सेना के जिलाध्यक्ष सह लोजपा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान, जिलाध्यक्ष मोतीउल्लाह, महिला जिलाध्यक्ष विनीता भारती, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के युवा प्रखंड अध्यक्ष मु. मुमताज ने संबोधित किया। मौके पर लोजपा नेत्री सह पंसस ममता पासवान, चन्द्रशेखर आजाद, गौतम सिंह, राणा जितेन्द्र सिंह, शकर ठाकुर, अशोक यादव, राजकुमार पासवान, उमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।