देवरानी-जेठानी को पड़ोसी ने लाठी से पीटा
बांदा, जागरण संवाददाता : दीवार बनाने के विवाद में पड़ोसी ने महिला व उसकी जेठानी को लाठी से पीटकर घायल
बांदा, जागरण संवाददाता : दीवार बनाने के विवाद में पड़ोसी ने महिला व उसकी जेठानी को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने नई बनी दीवार ढहाने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।
पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम साड़ी निवासी बिटटुल (45) पत्नी जगतपाल व उसकी देवरानी केवली (35) को शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने लाठी से पीट दिया। घायल महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को उन्होंने अपनी दीवार बनवाई थी। घटना के समय पड़ोसी जवाहर ने आकर उनकी दीवार ढहाना शुरू कर दिया था। मना करने पर उसने पहले बिटटुल को पीटा है। शोर सुनकर जब उसकी देवरानी उसे बचाने आई तो हमलावर ने उसे भी पीटा है। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटे आई हैं। इसमें पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर घायल महिलाओं का डाक्टरी परीक्षण कराया है।