सपा ने घोषित की नई कार्यकारिणी
बांदा, जागरण संवाददाता : सपा जिलाध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने नवनियुक्त
बांदा, जागरण संवाददाता : सपा जिलाध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से प्रतिमाह बैठक में शामिल होने के लिए कहा है।
जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने नई कार्यकारिणी में सुशील त्रिवेदी, रामकिशोर राजपूत, अशोक सिंह गौर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं राजेंद्र यादव को महासचिव, वृंदावन वैश्य को कोषाध्यक्ष तथा संजय खेंगर, पतिराखन निषाद, कुदरतउल्ला, विजयपाल यादव, अमित सेठ भोलू, प्रदीप यादव, मनोज वर्मा, मदनगोपाल कश्यप, शरद यादव को सचिव पद का दायित्व सौंपा है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में बाला पटेल, रामपाल प्रजापति, खुदाबक्स, हरीचंद्र यादव, सत्यनारायन सोनकर, प्रदीप आजाद, लल्ला पाल, रविकरन बाजपेयी, शोभाराम कश्यप, पिंटू बाल्मीकि, शिवगोविंद, रामनरेश, अब्दुल हसीब, चुक्का, अजीज खां, रामेश्वर सविता, तुलसीराम यादव हैं। उन्होंने सभी से प्रतिमाह होने वाली बैठकों में उपस्थित होकर संगठन के कार्यो में सहयोग की बात कही है। पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जोरदार स्वागत किया।