देर रात तक बस की राह ताकती रही सवारी
हमीरपुर, जागरण संवाददाता : यमुना पुल क्षतिग्रस्त होते ही यात्रियों पर समस्याओं का दौर शुरु हो गया। प
हमीरपुर, जागरण संवाददाता : यमुना पुल क्षतिग्रस्त होते ही यात्रियों पर समस्याओं का दौर शुरु हो गया। प्रशासन ने पुल दुरुस्त न होने तक रोडवेज बसों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं रोडवेज ने यमुना पुल पार से कानपुर के लिए शुक्रवार सुबह से एक दर्जन बसों का संचालन शुरु किया है। वहीं गुरुवार रात यात्री पुल पर घंटो बस की राह ताकती रही।
ओवरलोडिग के चलते बुधवार रात यमुना पुल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे दुरुस्त होने में तकरीबन दो माह का समय लगेगा। इस दौरान यात्रियों को प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गुरुवार से यात्रियों की समस्याओं का दौर शुरु हुआ। हाल यह रहा कि सवारी कानपुर रुट तक पहुंचने को भटकती नजर आई। प्रशासन द्वारा रोडवेज को पुल से बसें संचालित करने की रोक लगाई गई। जिससे विभाग गुरुवार शाम तक पुल उस पार से बसों के संचालन की रुपरेखा तैयार कर पाया। नतीजा यह रहा कि किसी तरह पुल पार पहुंची सवारियां गुरुवार देर रात तक गंतव्य तक जाने की राह ताकती रही।