शरणार्थी कैंपों में रहने वाले हजारों लोग लौटे
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : पाकिस्तान की गोलाबारी के कारण घरों से पलायन कर शरणार्थी कैंपों में रह रहे हज
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : पाकिस्तान की गोलाबारी के कारण घरों से पलायन कर शरणार्थी कैंपों में रह रहे हजारों लोग अपने घरों को लौट आए हैं। प्रशासन ने कैंपों में रहने वालों को वापस लौटने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार देर शाम दियौली और स्लैड़ में बने कैंपों में रहने वाले दो हजार से अधिक लोग अपने घरों को लौट गए। प्रशासन ने उनके लिए विशेष बसें तैनात की थी। वहीं, रेहाल में बने कैंपों में रहने वाले सीमांत लोग रविवार सुबह वापस जाएंगे। उनके लिए बसों का प्रबंध न होने से उन्हें वापस नहीं भेजा जा सका।
हालांकि अपने घर लौटते समय लोगों के दिलों में दहशत बरकरार थी। मगर चुनावों की घोषणा होते ही प्रशासन ने इन लोगों को लौटने के निर्देश दे दिए। तहसीलदार मुहम्मद सईद का कहना है कि इस समय भी कई लोग अपने खेतों पर जा रहे हैं। सीमा पर शांति बनी हुई है। इसी कारण कैंपों में रहने वालों को वापस भेजा जा रहा है।