पिछड़ी जातियों को न्याय देकर ही रहेगी सपा
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : पिछड़ी 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए सपाई जागरुकता अभियान चलाएंगे। जिससे इन पिछड़ी जातियों को न्याय दिलाया जा सके।
बिलराम गेट स्थित एटा लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर बैठक हुई। जिसमें पूर्व सांसद और पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि देश में समाजवादी पार्टी ही इकलौती पार्टी है, जोअति पिछड़े समाज के हक के लिए आवाज उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्रजापति, कश्यप, मल्लाह, बिंद, निषाद, सविता, बंजारा, गोले ठाकुर आदि को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने के लिए प्रदेश सरकार कोशिश में जुटी हुई है जबकि कांग्रेस, भाजपा और बसपा पर इन जातियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। पार्टी जिला अध्यक्ष विक्रम यादव पटियाली में 22 और 23 फरवरी को कासगंज में होने वाली सामाजिक यात्रा की तैयारियों में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में विशाल कश्यप, गिरंद सिंह, महावीर कश्यप, हेम सिंह कश्यप, गंगा सहाय कश्यप, रामेश्वर कश्यप, मनोज कश्यप, विष्णु कश्यप, झब्बू कश्यप, हरिवंश कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।