दूसरे दिन भी डाकघरों में लटका रहा ताला
संवाद सहयोगी, बांका: अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ जिला इकाई का अनिश्चित कालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी ग्रामीण डाक सेवक प्रधान डाक घर में ताला जड़ धरना पर बैठे रहे। श्री सिंह ने कहा कि सरकार की संघ विरोधी मनसा जब तक नहीं बदलेगी, आंदोलन जारी रहेगा। संघ की सभी मांगे उचित व न्याय संगत है। सरकार को इसे मानना ही होगा। उन्होंने सभी सदस्यों से आंदोलन में बने रहने की अपील की। सचिव अमरनाथ कुमार व गुणेश्वर ठाकुर ने सभी सदस्यों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। मौके पर राम प्रसाद राय, अरविंद पंजियारा, श्रीधर महौली, सुनील झा, गंगाधर सिंह, अमरकांत झा, सुरेश ठाकुर, नरेश मुर्मू, जगधात्री प्रसाद सिंह, आनंदी राय, भैरव मंडल, देवेंद्र प्रसाद झा, मनोरंज यादव, गणेश राय, ज्योतिष कुमार, निलू कुमार, शशी कुमार यादव, नंद किशोर दास, सुमित कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार, मनोज झा, कैलाश भारती, राजीव कुमार सिंह, जगदीश शर्मा, विश्व कर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
संवाद सूत्र, बेलहर : प्रखंड क्षेत्र के डाकघरों में दूसरे दिन भी ताला लटका रहा। इससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डाक संघ से जुड़े उमेश चौधरी, उमा पंडित, सुनीता देवी, भुवनेश्वर पंडित, जलधर सिंह, जयनारायण साव, अशोक साव, राजकुमार सिंह आदि ने कहा कि उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
संवाद सूत्र, धोरैया : डाक कर्मियों की हड़ताल से आम लोग प्रभावित होने लगे हैं। खासकर छात्र-छात्राओं की मुसीबत इससे बढ़ गयी है। डाकघरों में बुधवार को भी ताला लटका रहा।