नगर पर्षद कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन अपनी चार मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। मंगलवार को नगर पर्षद के सभी संवर्ग के कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। नगर पर्षद के सभी संवर्ग के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से नगर में कोई सफाई कार्य नहीं हुआ। इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के कोई आवेदन नहीं लिए गए। मौके पर अरुण सिंह, अशोक विश्वकर्मा, आनंद प्रमाणिक, राज कुमार महतो, ललिता, राम प्रसाद, पोन्डे पुरती, संगीत मुखी, सनातन मुखी, वीरेन्द्र कुमार रवानी, भजराम उरांव आदि धरना पर बैठे थे।
इन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं नगर पर्षद कर्मी
- झारखंड सरकार के मंत्री परिषद के निर्णय के अलोक में तमाम वर्षो से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मी को एक मुस्त नियमित किया जाए।
- स्थापना मद वेतन भत्ता, पेंशन, ग्रेच्यूटी आदि समेत पर व्यय की पूर्ण राशि सरकार अपने कोष से बहन करें।
- तमाम निकायों के स्वीकृत पदों को विलोपित करने संबंधी आदेश वापस लेकर तमाम अनुकंपा पर नियुक्ति लंबित मामले निष्पादित किए जाएं एवं सभी पद पुनर्जीवित किए जाए।
- गोड्डा समेत स्थानांतरित कर्मियों का स्थानांतरण आदेश रद्द करते हुए निकायों में स्थानांतरण आदेश पर पूर्ण रोक लगाई जाए।