एकजुटता के साथ जारी रहेगा संघर्ष
जागरण संवाददाता, कुशीनगर: नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में सोमवार को आयोजित व्यापारी सम्मेलन व सम्मान समारोह में व्यापारियों ने जहां अपने हितों की लड़ाई के लिए एकजुट हो संघर्ष जारी रखने की बात कही। वहीं उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें अपने स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया।
बतौर मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर व्यापार कर राजेश सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग के हितों के प्रति हमेशा ही विभाग सहयोगात्मक रवैया रखता है। भविष्य में ऐसा होता रहेगा,मेरा विश्वास है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने व्यापारी व किसान समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए व्यापारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। हरिमोहन जायसवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग अपने हितों को लेकर जागरूक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीराम सिंह यादव, प्रदीप कुमार गौतम, आरबी वर्मा, बिहारी शुक्ल, कृष्णानंद त्रिपाठी, हरिमोहन जायसवाल, संजय जायसवाल, ओम प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान पन्ने लाल यादव ने गायक मंडली के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अंत में व्यापारियों व किसानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को विमलेश पांडेय, राघव शरण मिश्र, अखिलेश मणि त्रिपाठी, कन्हैया सिंह पटेल, वाजिद अली, उमेश गुप्ता, श्रीप्रकाश शुक्ल, दुर्गेश सिंह, आशीष मणि, कमल कोहली, बाबू खान, विनोद कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ज्ञानेश्वर सैनी ने की और संचालन प्रदेश प्रभारी विजय पांडेय व महामंत्री अशोक मिश्र ने किया। इस मौके पर बाबू लाल मोदनवाल, गुलाब जयसवाल, विश्वनाथ मोदनवाल, नन्द लाल गुप्ता, रितेश अग्रवाल, मनोज मद्देशिया, सुबाष मद्देशिया, रवि गुप्ता, रविंद्र उपाध्याय, सुनील जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर