समाज गठन में नारी की भूमिका अहम : नंद
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
जगदा सरस्वती शिशु विद्यामंदिर में आठवीं से दसवीं कक्षा तक की छात्राओं को लेकर कन्या शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता विवेकानंद सार्द्धशती समारोह समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य सरस्वती नंद ने कहा कि समाज गठन में नारी एवं मातृ जाति की भूमिका अहम है। बालिका व नारी की शिक्षा से ही परिवार शिक्षित व संस्कारित हो सकता है।
सरस्वती नंद ने कहा कि वास्तव में कन्या रत्न होती है। बालिकाओं को भारतीय भाषा, संस्कृति, परंपरा व गौरवमय इतिहास की जानकारी देना जरूरी है। स्कूल के प्रधानाचार्य वैष्णव महापात्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संचालन कमेटी के अध्यक्ष नवघन साहू, सविता महापात्र, वरुण चौधरी, रीनू प्रधान, अलका महंती, डा. सुशीला स्वाई, डा. मिथिलेश उपाध्याय, सदाशिव महंती, जयानंद बेहरा, एफ आचार्य आदि लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में छात्राओं को योगाभ्यास, नारी सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, पर्यावरण, हस्तकला, गृह कार्य आदि की जानकारी दी गई। योग प्राणायाम के जरिये वे अपने तन व मन को स्वस्थ रख सकती हैं इसकी जानकारी भी दी गई। उन्हें सकारात्मक सोच रखने का परामर्श भी दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा पाणीग्राही ने किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर