रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन
निज प्रतिनिधि, वजीरगंज (गया) :
आगामी 19 जनवरी को गया में प्रस्तावित जदयू के संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन वजीरगंज के माहुरी धर्मशाला भवन में हुई। प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द कुमार लोहानी की अध्यक्षता में संचालित उक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव माथे पर है और देश के सिंहासन को साम्प्रदायिकता एवं आतंकवाद के संरक्षक शक्तियों से बचाना हमारे लिए चुनौती है।
इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अगली रणनीति तय करने के लिए 19 जनवरी को नीतीश कुमार के गया आगमन पर हम अधिक से अधिक संख्या में गया पहुंचकर पार्टी की मजबूती के लिए योगदान दें। जबकि अतरी विधायक प्रो. कृष्णन्दन यादव एवं जदयू के प्रदेश महासचिव रामकुमार मेहता ने यह कहते हुए लोगों को गया पहुंचने का आह्वान किया की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देश को चहुमुखी विकास के लिए एक मात्र विकल्प ही हैं। सम्मेलन को जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार वर्मा , अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार , जिलामहासचिव सीताराम सिंह , अक्षय कुमार सिंह , बजरंगी सिंह , रामराज माझी , रमेश सिंह , प्रभात कुमार राउत , विधानसभा बूथ प्रभारी अवधेश कुशवाहा , संस्कार लोहानी , सौकत अली , विनोद शर्मा , सीमा गुप्ता एवं अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर