लोस चुनाव के लिए कमर कसी
संवाद सहयोगी, अमृतसर : स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। जोशी ने नरेन्द्र मोदी की पंजाब में होने वाली रैली के लिए कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़ कर शामिल होने के लिए प्रेरित किया। अनिल जोशी शनिवार को वार्ड नंबर सात के बूथ इंचार्ज, शक्ति केंद्र व मंडल पदाधिकारियों की बैठक को स्थानीय रेस्टोरेंट में संबोधित कर रहे थे।
जोशी ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। कांग्रेस की केंद्र सरकार को चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिल चुकी है। लोग कांग्रेस की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों से दुखी आ गई है। पार्षद प्रभजीत सिंह रटौल ने कहा कि मंत्री अनिल जोशी द्वारा वार्ड में जो जिम्मेदारी लगाई जाएगी। उसको तनदेही से निभाया जाएगा। पार्षद रटौल ने कहा कि अनिल जोशी के नेतृत्व में विकास कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। इस अवसर पर वेणु शर्मा, अमन चंदी, चमन लाल, कुलविंदर सिंह, समीर शर्मा, संजीव कुमार, सुखदेव राज, सुखराज सिंह, कपिल शर्मा, पवन, हरदीप सिंह, बीएल शर्मा, गौतम कुमार, पंकज कपूर, बलजीत सिंह, अनीश कुमार, सतीश चोपड़ा, अमित खन्ना, अनिरुद्ध मेहरा, रोहित शर्मा, करमजीत सिंह व रंजीत राणा आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर