किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
कोतवाली देहात (बिजनौर) : ब्यूटीपार्लर चलाने वाली किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही मुंह खोलने पर आरोपियों ने किशोरी की बनाई वीडियो क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ब्यूटीपार्लर चलाती है। उसकी दुकान के निकट ही क्षेत्र का एक युवक रहता है। आरोप है कि शुक्रवार को उक्त युवक ने किशोरी से अपनी बहन का मेकअप करने के लिए अपने घर पर बुलाकर ले गया। घर खाली होने पर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी की अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। किशोरी को घटना के संबंध में मुंह खोलने पर क्लिप इंटरनेट पर डालने और बाजार में बेचने की धमकी दी। किशोरी द्वारा परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उदयराज सिंह ने बताया कि आरोपी सतवीर उर्फ डम्पी व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर