मतदाता जागरूकता रैली निकाली
बुलंदशहर : महामाया चमेली देवी डिग्री कालेज फौलादपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और दीपावली पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुरुवार को महामाया चमेली देवी में पहले बीटीसी के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर रैली निकाली। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिफा ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय एवं करिश्मा सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में योगिता गोले ने प्रथम, शिफा ने द्वितीय एवं निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य एवं निदेशक ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
खेलकूद प्रतियोगिता में
छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
बुलंदशहर : केन्द्रीय विद्यालय में 28वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय में 28वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार यादव रहे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। हैंडबाल एवं क्रिकेट टीम को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक जेपी सारस्वत ने सभी को धन्यवाद दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर