अभिजीत कर्मी नहीं मना सके दशहरा
चंदवा(लातेहार) : अपने आठ माह के बकाया वेतन के भुगतान की माग को लेकर विगत 04 अक्टूबर से हड़ताल पर गए अभिजीतकर्मियों की हड़ताल 13वें दिन भी लगातार जारी रही। बिना सैलरी के सब सूना कहकर वे खुद को समझाते दिखे। दुर्गा पुजा तथा रविवार को भी कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ हड़ताल स्थल पर जमे रहे। प्रबंधन कि ओर से अबतक कोई सार्थक पहल नहीं होने के कारण हड़ताल के और लंबा खींचने कि आशका है। ज्ञात हो कि 8 महीने से लंबित वेतन के भुगतान की माग को लेकर अभिजीत गु्रप के कनीय से लेकर वरीय पदाधिकारी हड़ताल पर हैं। ग्रुप के प्रबंध निदेशक अभिषेक जायसवाल के द्वारा हड़ताल के पहले दिन कर्मियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता हुई थी। जिसमें श्री जायसवाल के द्वारा कंपनी की स्थिति एक माह में सुधर जाने तथा सुधार होते ही लंबित वेतन भुगतान कर देने की बात कही गई थी। कर्मियों ने इस आश्वासन को कोरा बकवास बताते हुए हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया था। हड़ताल अवधी में अभिजीतकर्मी सुबह से ही सभी कार्यालयों समेत वेंडर कंपनियों के कार्यालयों को भी बंद कराकर मुख्य गेट पर डटे हैं। नारेबाजी लगातार चल रही है। कंपनी कर्मियों ने आठ माह का बकाया वेतन के भुगतान होने तक अपने हक की लड़ाई लड़ते रहने का दावा किया है। अभिजीत ग्रुप को लोन दे रहे बैंकों एवं सरकार से इस मामले में पहल करने का आह्वान किया है। हड़ताल मे मुख्य रूप से बैभव सिंह, महिमा धवन, विभास मिश्रा, विपुल मिश्रा, रिचा गुप्ता, कमरूल आरफी , अबुल कैश, प्रवीण सिंह, वृजराज, संतोष कुमार, निरंजन प्रसाद, विकास मिश्रा, एम.के सक्सेना, एस.के सक्सेना, मोहन करियाअयालु, सी.एम. पॉल अभिजीत मंडल समेत समस्त अभिजीत कर्मी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
सामान चोरी का संकट : 13 दिनों से अभिजीतकर्मियों की हड़ताल से पॉवर प्लाट के कार्य प्रभावित तो हैं ही साथ ही प्लांट परिसर में ही करोड़ों के मेटेरियल यहा वहा पडे हैं उसका कोई रखवाला नहीं है। इसकी चोरी का संकट बरकरार है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर