Move to Jagran APP

जर्जर कूड़ाघरों के मरम्मत का चल रहा कार्य

By Edited By: Published: Mon, 23 Sep 2013 07:07 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2013 07:08 PM (IST)
जर्जर कूड़ाघरों के मरम्मत का चल रहा कार्य

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : कूड़ा घर से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए चार माह पूर्व शुरू किए गए सर्वे कार्य का नतीजा अब सामने आने लगा है। कई जगह जर्जर हो चुके कूड़ाघर की मरम्मत का कार्य चल रहा है, वहीं अब कूड़ा उठाने की स्थिति में भी पहले से सुधार देखा जा रहा है।

prime article banner

निगम पश्चिमी जोन के अंतर्गत कूड़ा घर डलाव घरों की कुल संख्या 118 है। इनमें वार्ड संख्या-111 हरिनगर में जहां सर्वाधिक संख्या में कूड़ा घर हैं, वहीं हस्तसाल में कोई कूड़ा घर नहीं है। कई जगहों पर बने कूड़ा घर की स्थिति या तो जर्जर हो चुकी थी या कूड़ा घर से कूड़े का उठाव समय पर नहीं किया जाता था। इन समस्याओं को देखते हुए चार माह पूर्व निगम ने इस बारे में सर्वे किया था। पंखा रोड पुनर्वास कॉलोनी के पास बने कूड़ा घर में जहां पहले जीरो गारबेज टाइम में भी कूड़े का अंबार लगा रहता था, वहां अब स्थिति में काफी सुधार है।

कूड़ा घरों से कूड़ा उठाने वाली मेट्रो वेस्ट कंपनी के महाप्रबंधक पीके शर्मा ने बताया कि पंखा रोड के किनारे कई कूड़ा घरों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद बाहर कूड़ा नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि जोन में जहां कूड़ा घर नहीं है, वहां उच्च क्षमता वाले कूड़ेदान रखे गए हैं। जोन के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कुल 259 कूड़ेदान रखे गए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.