उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी जन्माष्टमी की बधाई
By Edited By: Published: Tue, 27 Aug 2013 09:24 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2013 02:47 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जन्माष्टमी के मौके पर दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई दी है। जंग ने कहा कि भगवान कृष्ण के उपदेश का पालन करते हुए अपने कर्तव्य मार्ग पर निष्ठापूर्वक चलना चाहिए। उन्होंने शांति, मानवता, प्यार और नि:स्वार्थ सेवा भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी पर दिल्लीवासियों को संदेश देते हुए कहा कि भगवत गीता में कृष्ण द्वारा दिया गया संदेश पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। निरंतर कर्म किए जाने की कृष्ण की शिक्षा का पालन करने से समाज और देश का विकास सुनिश्चित होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें