मंगल व खुशबू ने बढ़ाया महाविद्यालय का मान
By Edited By: Published: Fri, 12 Jul 2013 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2013 10:58 PM (IST)
फैजाबाद : साकेत महाविद्यालय के नेवल विंग एनसीसी के सी प्रमाणपत्र परीक्षाफल में कैडेट मंगल सिंह व खुशबू पांडेय ने ए ग्रेड प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्राचार्य डॉ. वीएन अरोड़ा ने यूनिट के कमांडर सब लेफ्टीनेंट डॉ. अशोक कुमार मिश्र को प्रमाणपत्र सौंपा।
डॉ. मिश्र के अनुसार सी प्रमाणपत्र परीक्षा का परिणाम 94 प्रतिशत रहा। अन्य कैडेट बी तथा सी ग्रेड में उत्तीर्ण हुए हैं। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य डॉ. वीएन अरोड़ा, मुख्य नियंता डॉ. एसपी सिंह ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सफलता के लिए कैप्टन शुभम अग्रवाल को भी बधाई दी गयी, जिनके निर्देशन में कैडेट्स ने यह सफलता अर्जित की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें