किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
बदायूं : घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी गांव से फरार है।
थाना इस्लामनगर क्षेत्र के रुदायन कस्बे में 18 मई को एक किशोरी मोबाइल चार्ज करने के लिए घर की छत से नीचे कमरे में आई। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक उसके घर में घुस गया। युवक ने किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सुबह को किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी युवक से शिकायत की तो वह झगडे़ पर अमादा हो गया। गांव के कुछ लोगों ने बीच में पड़कर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसी दौरान पीड़िता के परिजन दो-तीन दिन के लिए बाहर चले गये। रविवार को पीड़िता के पिता ने गांव निवासी जीतू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गांव से फरार है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर